Samagra Portal And E-Kyc क्या है E-Kyc करना हुआ अनिवार्य | E-Kyc कैसे करें ? | E-KYC सम्पूर्ण जानकारी

Samagra Portal क्या है ? What is Samagra Portal ?

Samagra Portal एक online Plateform है जिसमे राज्य सरकार के द्वारा एक पोर्टल जारी किया जाता है, जिसमे राज्य के सभी नागरिकों की जानकारी सत्यापित की जाती है, अर्थात Samagra Portal में नागरिकों की समग्र (सब) जानकारी सत्यापित होती है | समग्र पोर्टल में सत्यापित जानकारी में परिवार के मुखिया का नाम, वर्पतमान निवास का पता, समग्र में पजीकरण का दिनांक, पंजीकरण कर्ता, एवं परिवार में आने वाले सभी सदस्यों का नाम होता है, साथ ही सभी सदस्यों की एक सदस्य ID भी होती है | समग्र पोर्टल में Register सभी नागरिकों का Data उपलब्ध होता है | समग्र पोर्टल के माध्यम से परिवारों का पजीकरण, सदस्य पंजीकरण, आदि प्रक्रिया की जाती है | समग्र पोर्टल में सभी नागरिकों एवं परिवारों का पंजीकरण करना अनिवार्य होता है | यह काम ग्राम पंचायत कार्केयालय के माध्यम से होता है, इस काम की जिमेदारी ग्राम प्रधान प्रधान, सचिव , सहायक सचिव, एवं स्वयं नागरिकों की होती है |

Samagra E-Kyc क्या है ?

Samagra E-Kyc एक प्रक्रिया होती है जो Samagra Portal के माध्यम से की जाती है | Samagra Portal में पंजीकृत सभी नागरिकों का सत्यापन किया जाता है | यह सत्यापन Adhaar Card में उपलब्ध Data के के जरिये होता है अर्थात आधार कार्ड को समग्र ID से सत्यापन करवाना ही E -Kyc कहलाता है | ऐसा करने से नागरिकों का समग्र Data एवं आधार कार्ड का Data मेल कर्ता है, कहने का मतलब की समग्र डाटा अगर अलग है और आधार Data अलग है जैसे सदस्य नाम ,पता, आयु का मेल न होना, तो नागरिकों को भविष्य में कागजी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है | इसलिए समग्र पोर्टल में आधार कार्ड के द्वारा E-Kyc करना अनिवार्य है |

Samagra में आधार E-Kyc क्यों जरूरी है ?

Samagra E-Kyc करना इसलिए आवश्यक है क्यों की भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा नागरिकों के लिए जारी की जाने वाली सुविधाओं एवं योजनाओं को सरल एवं सहज बनाया जा सके | भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित BPL योजना, किसानो के लिए किसान सम्मान्य निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, परिवार नियोजन योजना, संबल कार्ड योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहन योजना, मुफ्त शिक्षा योजना आदि का लाभ नागरिकों को मिल सकते | samagra-E Kyc से Government के भारत के नागरिकों का पास सटीक डाटा उपलब्ध होता है जिससे योजनाओं को आसानी से नागरिको तक पहुचाया जाता है और नागरिक इस का लाभ ले पाते है |

  • योजनाओं का सरलीकरण – शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आसानी से मिलना |
  • डुप्लिकेसी से मुक्ति – – E Kyc होने से आधार samagra से लिंक हो जायेगा जिससे समग्र की डुप्लिकेसी ख़त्म हो जाएगी अर्थात नागरिक का फर्जी विवरण पजीकृत न होना |
  • सक्रीय बैंक खाते में सीधे भुकतान – शासन द्वारा नागरिकों के लिए संचालित की जाने वाली योजनाओं का लाभ आधार के माध्यम से भुकतान प्रक्रिया DBT अपनाई जाती है, जिससे भुकतान की राशि सीधे हितग्राही के बैंक खाते में पहुच जाती है | उदाहरण – लाडली बहन योजना
  • आवेदन की सरलता – एक बार जानकारी सत्यापित होने के बाद बार-बार जानकारी सत्यापित करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी आपकी आवेदन प्रक्रिया को सरल बनता है |

नागरिकों के सभी आवेदन एवं पजीकरण को Samagra ID की आवश्यकता होती है ताकि सही data प्राप्त किया जा सके और सही data प्राप्त करने के लिए E-Kyc अनिवार्य है |

Samagra E- Kyc कैसे करे ?

  • Samagra E-Kyc करने के लिए सबसे पहले google में samagra.gov.in टाइप करें या समग्र पोर्टल टाइप करें आपके सामने समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन की Official Website open हो जाएगी नीचे दी गई image की भांति|
  • उसके बाद उसके बाद samagra प्रोफाइल अपडेट करें वाले सेक्शन में E-Kyc आप्शन पे क्लिक करें |
  • उसके बाद एक नया tab open हो जायेगा नीचे दिए गए image की भांति |
  • जिस सदस्य का E-Kyc करना है उसकी 9 अंको वाली सदस्य ID प्रविष्ट करें |
  • उसके बाद कप्चा प्रविष्ट करें और खोजे वाले आप्शन पर क्लिक करें |
  • उसके बाद सदस्य का मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP सेंड करे
  • उसके बाद 6 अंको वाले OTP से सत्यापन करें |
  • उसके बाद आधार Number प्रविष्ट करें
  • आधार नंबर से Link मोबाइल Number पर OTP भेजे |
  • उसके बाद 6 अंकों वाले OTP से आधार का सत्यापन करें
  • उसके बाद समग्र data एक और आधार के data से मेल कराएँ |
  • जैसे सदस्य का नाम, पता, जन्म तिथि आदि
  • उसके बाद सबमिट करे या जानकारी सहेजे वाले आप्शन पर क्लिक करें
  • कंप्यूटर स्क्रीन पे एक SMS के टाइप का सेक्शन open हो जायेगा जिसपे लिखा रहेगा की आपकी E-Kyc सफल हुई |

Note :- E-Kyc करते समय सावधानी रखे अर्थात गलत सदस्य ID प्रविष्ट न करें या गलत आधार संख्या न प्रविष्ट करें |

Samagra E-kyc के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • जिस सदस्य की E Kyc करनी है, उसकी samagra ID 9 अंको वाली
  • सदस्य का आधार कार्ड
  • मोबाइल Number OTP सत्यापन के लिए
  • मोबाइल नंबर से लिंक हो

Samagra E-kyc न होने पे क्या होगा ?

  • samagra E Kyc न होने पर BPL योजना का लाभ न मिल पाना |
  • लाडली बहन योजना का लाभ न मिल पाना |
  • किसान सम्मान निधि योजना का लाभ न मिलना |
  • लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ न मिलना |
  • सरकारी उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त करने में कठिनाई |
  • शिक्षा के क्षेत्र में लाभ का न मिला अर्थात छात्रवृत्ति योजना का लाभ न मिलना |

Note :- समग्र सामाजिक शुरक्षा मिसन के तहत samagra Portal पर सभी नागरिकों की E Kyc अनिवार्य है | आज ही अपने नजदीकी CSC Center अथवा Online सेंटर से मुफ्त E Kyc कराये या फी स्वयं ही आप E kyc मोबाइल से कर सकते है |

Mobile Phone से samagra E Kyc कैसे करें ?

Mobile Phone से भी E Kyc आसानी से की जा सकती है चलिए जानते है अपने घर पे बैठे -बैठे फ़ोन से E-kyc कैसे करते है –

  • सबसे पहले अपने Android phone में Google पे samagra.gov.in टाइप करें और सर्च करें
  • समग्र का पोर्टल open हो जायेगा पहला सेक्नीशन और दूसरा सेक्चेशन छोड़ के तीसरे सेक्शन तक स्क्रोल करें दी गई image की भांति तीसरे सेक्शन में पहने के बाद E-kyc वाले आप्शन पे क्लिक करें
  • उसके बाद एक दूसरा tab open हो जायेगा नीचे दी गई image की भांति
  • 9 अंको वाली सदस्य Id प्रविष्ट करें और कप्चा भरें खोजे के आप्शन पर क्लिक करें
  • उसके बाद मोबाइल नंबर प्रविष्ट करके OTP प्प्त करें
  • उसके बाद 6 अंको वाली OTP से सत्यापन करें
  • इसी प्रकार से आगे पढ़ते हुए प्रक्रिया को पूरा करें
  • उसके बाद आधार नंबर प्रविष्ट करने का आप्शन open हो जायेगा आधार नंबर प्रविष्ट करें
  • उसके बाद OTP से भेजे अपने आधार से लिंक फ़ोन नंबर पे यह OTP 6 अंको का होगा
  • उसके बाद एक new tab open हो जायेगा जिसमे समग्र का data और आधार का data मेल करना है
  • उसके बाद सबसे नीचे जानकारी अध्यंत या सबमिट वाले आप्शन पे क्लिक करें
  • उसके बाद बाद फोन स्क्रीन पे एक SMS टाइप का सेक्शन open हो जायेगा जिसमे E-Kyc सफल हुआ लिखा रहेगा |

Note :- E-Kyc करते समय सावधानी रखे अर्थात गलत सदस्य ID प्रविष्ट न करें या गलत आधार संख्या न प्रविष्ट करें | E-kyc सही ढंग से करें अन्यथा आपकी E-Kyc नहीं मानी जाएगी

हमारे इस article के माध्यम से E-Kyc प्रक्रिया एवं समग्कोर पोर्टल के बारे में विधिपूर्वक बताया गया है, अगर पाठको को हमारे इस article में कोई त्रुटी पी जाती है या जानकारी समझने में दिक्कत आई हो वो हमें कमेन्ट करके पूछ सकते है या बता सकते है |

हमारे इस article में बने रहने के लिए सभी पाठकों का दिल से धन्यवाद ….

Disclaimer इस article दी गई जानकारी से अगर पाठकों को समझाने में दिक्कत हो रही हो तो वे https://samagra.gov.in/ जा के जानकारी को अच्छे समझ सकते है एवं E-Kyc कराने हेतु अपने नजदीकी CSC सेंटर में जाएँ |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top