MP E-Uprjan 2024-25 – खरीफ (धान) फसल पंजीयन 19 सितम्बर 2024 से सुरु | पंजीयन से जुडी सम्पूर्ण जानकारी पायें

खाद्य, नागरिक आपूर्ती एवं उपभोक्ता संरक्षण मध्य प्रदेश शासन

MP E-Uparajan khareef Fasal Registration 2024 खरीफ उपार्जन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटा अनाज उपार्जन हेतु किसान पंजीयन(Registration) हेतु 19 सितम्बर 2024 से आवेदन सुरु हो चुके है | प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी MP E-Uprjan के द्वारा फसल/किसान पंजीयन हेतु आवेदन जमा होना चालू हो चुके है | वे किसान भाई जो अपना अनाज सरकारी सेवा समित में बेचना चाहते है, या हमेशा से बेचते आये है | वह सहकारी सेवा समित में आवश्यक दस्तावेजो के साथ आवेदन जमा कर के पंजीयन करा सकते है, या MP E-Uparajan khareef Fasal Registration 2024 के लिए कियोस्क (CSC) ऑपरेटर के माध्यम से से भी करवा सकते है |

पंजीयन/रजिस्ट्रेशन से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियाँ

किसान पंजीयन /रजिस्ट्रेशन की प्रारंभिक तिथि 19 सितम्बर 2024
किसान पंजीयन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2024 (संभावित)

Mp E uparjan के द्वारा अनाज खरीदी के लिए हर साल पंजीयन कराये जाते है, ताकि किसान अपनी फसल उचित मूल्य पर सरकार जो बेच सके | Mp e उपार्जन की यह प्रक्रिया 6 चरणों में संपन्न होती है |

Mp e उपार्जन की यह प्रक्रिया 6 चरण

  • e-Uparjan ऑनलाइन पंजीयन
  • किसान द्वारा स्लॉट बुकिंग
  • उपार्जन केंद्र से अनाज की खरीदी
  • विक्रय किये गए अनाज का परिवहन
  • गोदाम में संग्रहण
  • किसान के आधार लिंक्ड बैंक खाते में सीधे भुकतान

खरीफ (धान) किसान पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज

जैसा की सभी जानते है, कि पंजीयन हेतु जरूरी दस्तावेजो की आवश्यकता होती है नीचे दस्तावेजों से जुडी जानकारी दी गई है |

  • किसान का आधार कार्ड फोटो कॉपी
  • समग्र ID फोटो कॉपी
  • खसरा/ खतौनी फोटो कॉपी
  • खाता संख्या /बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
  • आवेदन फॉर्म

ई-उपार्जन उद्देश्य

“ ई-उपार्जन सॉफ्टवेयर के माध्यम से उपार्जन केन्द्रों द्वारा किसानो से अनाज की प्राप्ति (खरीदी) की जाती है | अनाज प्राप्ति के पश्चात किसानो को उनके विक्रय किये गए अनाज की पावती उपलब्ध कराई जाती है एवं किसानो द्वारा विक्रय किये गए अनाज की राशि सात कार्यालयीन दिवसों में उनके पंजीकृत आधार लिंक्ड बैंक खाते मे जमा कर दी जाती है| ई-उपार्जन सॉफ्टवेयर के माध्यम से उपार्जन केंद्र द्वारा संग्रहण केन्द्र में किसानो से क्रय किये गए अनाज का परिवहन किया जाता है । परिवहन में उपयोग होने वाले बारदानो को भी उपार्जन केंद्र द्वारा प्राप्त और अन्य उपार्जन केंद्र को जारी किया जाता है | अनाज खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही की जाती है ।

MP e-Uparjan आधिकारिक Click Here

निष्कर्ष

इस लेख में MP E-Uparajan khareef Fasal Registration 2024 की जानकारी बताई गई है | हम आशा करते है की हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होगे | इस प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी हेतु हमारी वेबसाइट में visit करते रहे |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top